मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 अक्टूबर (भाषा) शामली जिले में सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना बुधवार को कैराना पुलिस थानाक्षेत्र में बाईपास पर एक फ्लाईओवर के पास हुई।
मृतकों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी कारोबारी और कंबल फैक्टरी के मालिक संदीप कुमार दुहन (40) और उनकी फैक्टरी के कर्मचारी अंकित कुमार (22) के रूप में की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि पीड़ित पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में एक उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा सं जफर वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.