scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशदिल्ली में ई-स्कूटर और बाइक में आग लगने के बाद दो नाबालिग बचाए गए

दिल्ली में ई-स्कूटर और बाइक में आग लगने के बाद दो नाबालिग बचाए गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के बलबीर नगर एक्सटेंशन में बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद दो नाबालिगों को सुरक्षित बचा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग देर रात करीब 1:50 बजे लगी, जिसके बाद अग्निशमन सेवा ने तुरंत मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजीं।

अधिकारी ने बताया कि जब इमारत में धुआं फैला, तो दक्ष (16) और काव्या (15) नामक दो नाबालिग भूतल के एक कमरे में फंस गए थे और टीम के एक सदस्य ने उन्हें निकाला और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

उनके मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि दोनों नाबालिग की हालत सामान्य है।

अधिकारी ने कहा कि इस आग की चपेट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल आ गई थी तथा आग पर देर रात 2:10 बजे काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा

वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments