scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशमणिपुर में महिला के अपहरण में ‘संलिप्तता’ के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में महिला के अपहरण में ‘संलिप्तता’ के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 31 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में एक महिला के अपहरण में शामिल होने के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि पुलिस कमांडो एवं असम राइफल्स की 31वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेनखोंबा) के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पर तीन सितंबर को इंफाल पूर्वी जिले के टॉप अवांग लीकाई इलाके से एक महिला के अपहरण में शामिल होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक आग्नेयास्त्र, कारतूस और एक कार जब्त की गई है।

राज्य में तीन साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मणिपुर में मई 2023 में मैदानी इलाकों में रहने वाले मेइती और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष भड़का था। इस हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

हाल के महीनों में कुकी और नगा समुदायों के बीच भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं।

भाषा रंजन अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments