scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी दो बेटियां गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी दो बेटियां गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा इलाके में सोमवार को एक दलित व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मोरना गांव में रामप्रसाद (55) का शव उसके घर से बरामद किया गया। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने कहा कि पुलिस ने रामप्रसाद की बेटी कोमल (32) और एक अन्य 16 वर्षीय बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल धारदार हथियार और कोमल के खून के धब्बे वाले कपड़े भी बरामद किए हैं।

बंसल ने बताया, ‘‘दोनों आरोपियों ने अपराध को स्वीकार किया कि उन्होंने कई तरह की पाबंदियां लगाने और बात-बात पर टोकने के कारण तंग आकर अपने पिता को मार डाला।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात भी पिता के साथ दोनों का विवाद हुआ और जब वह सोने चले गए तभी उन्होंने रामप्रसाद की हत्या कर दी।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments