scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशगुजरात के कच्छ में नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

गुजरात के कच्छ में नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Text Size:

कच्छ, 10 सितंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में प्रवासी श्रमिकों के दो बच्चे रविवार को एक नहर में नहाने के दौरान डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आनंद यादव (11) और हितेश पाल (13) सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए भुजपार गांव की एक नहर में उतरे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे नहर में डूब गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों की एक टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद लड़कों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये बच्चे क्षेत्र में कारखानों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से थे।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments