ईटानगर, आठ जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक निर्माण स्थल के आने से बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) थुटन जांबा ने बताया कि यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12.45 बजे लोहितपुर में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बिपिन कुमार (33) और राहुल कुमार (26) के तौर पर हुई है।
पुलिस और बचाव टीम ने मलबे में दबे चार अन्य मजदूरों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और लोहित ज़ोनल जनरल हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में तेजू थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.