scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशओडिशा से गांजा की तस्करी कर एनसीआर में आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार, करीब 500 किलोग्राम गांजा जब्त

ओडिशा से गांजा की तस्करी कर एनसीआर में आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार, करीब 500 किलोग्राम गांजा जब्त

Text Size:

नोएडा(उप्र), 22 फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को कार्रवाई कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)में आपूर्ति करने के आरोप में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस और स्वात टीम ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर नोएडा सेक्टर 150 के पास से एक कैंटर को जांच के लिए रोका; जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 539 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गांजा मिला।

उन्होंने बताया कि कैंटर में सवार रतन तथा सदाशिव मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों ओडिशा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते थे।

डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, तथा गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जब्त गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments