scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअसम के हैलाकांडी में दमकल वाहन को क्षति पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में दमकल वाहन को क्षति पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Text Size:

हैलाकांडी, 21 मार्च (भाषा) असम के हैलाकांडी जिले में मिजोरम से लगती सीमा पर दूरदराज के एक इलाके में एक दमकल वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रविवार रात को घरमुर्रा में एक बाजार में आग लग गई जिसमें कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। उग्र भीड़ ने एक दमकल वाहन को यह कहते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया कि वह मौके पर देर से पहुंचा था।

हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने कहा कि अग्निशमन दल के कर्मी आग बुझाने का अपना काम कर रहे थे जब कुछ लोगों ने वाहन पर हमला किया और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। उपाध्याय ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और अन्य की तलाश जारी है।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments