scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशयमुना एक्सप्रेसवे पर बस चालक के साथ मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस चालक के साथ मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवार बदमाशों द्वारा एक रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कार सवार दो लोग उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस रोककर चालक के साथ मारपीट कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की तथा बस चालक के साथ मारपीट करने वाले रानू व कासीम को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

भाषा सं सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments