scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशबेंगलुरु में शराब पीकर गाड़ी चलाने का नोटिस मिलने के बाद ट्रक चालक ने आत्महत्या की, जांच जारी

बेंगलुरु में शराब पीकर गाड़ी चलाने का नोटिस मिलने के बाद ट्रक चालक ने आत्महत्या की, जांच जारी

Text Size:

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु में पुलिस की नियमित जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने की जांच ‘पॉजिटिव’ पाए जाने आने के बाद एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को रात करीब 11 बजे जेपी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के पास यातायात पुलिस ने तमिलनाडु में पंजीकृत एक ट्रक को जांच के लिए रोका।

अधिकारियों ने बताया कि चालक की शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच पॉजिटिव पायी गई, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और उसे नोटिस जारी किया गया।

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उसी ट्रक के चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच में सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments