scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर : एक महिला की मौत, दो घायल

ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर : एक महिला की मौत, दो घायल

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 11 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई तथा उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर रात नई मंडी थाना क्षेत्र में जानसठ मार्ग के नजदीक तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार नीता देवी (45) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में नीता देवी का बेटा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया और ट्रक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हादसे में मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments