scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशप्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षक और एथलीट नैना कंवल अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने के बाद निलंबित

प्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षक और एथलीट नैना कंवल अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने के बाद निलंबित

Text Size:

जयपुर, पांच मार्च (भाषा) राजस्थान पुलिस की एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक और एथलीट नैना कंवल को हरियाणा में अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) एस सेंगाथिर ने शनिवार को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नैना को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया, “वह हरियाणा के रोहतक में अवैध हथियारों के साथ पकड़ी गई थी। वहां उन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नैना राजस्थान पुलिस में खेल कोटे के तहत भर्ती हुई थी।

भाषा कुंज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments