नयी दिल्ली, 18फरवरी (भाषा) शुक्रवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे55गुजरात अदालत दूसरी लीड विस्फोट
अहमदाबाद बम विस्फोट मामला : 38 दोषियों को मृत्युदंड, 11 को उम्रकैद की सजा
अहमदाबाद , अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने शहर में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 38 दोषियों को शुक्रवार को मौत और 11 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनायी। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
दि43मोदी दूसरी लीड सिख
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रमुख लोगों की मेजबानी की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर सिख समुदाय की कई प्रमुख हस्तियों की मेजबानी की और उनकी सरकार द्वारा समुदाय के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया।
दि44गृह शाह कश्मीर
अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में शुरू की गई विकास पहलों के साथ-साथ वहां की सुरक्षा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की।
दि45सीबीआई लीड एनएसई
सीबीआई ने एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण से की पूछताछ
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि74रक्षा प्रदर्शनी राजनाथ
राजनाथ ने ‘डिेफेंस एक्सपो’ की तैयारियों की समीक्षा की
नयी दिल्ली,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आगामी रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो’ की तैयारियों की समीक्षा की।
चुनाव21चुनाव उप्र प्रियंका
चुनावों के चलते सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया: प्रियंका गांधी
नोएडा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के कारण तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया गया।
चुनाव19चुनाव उप्र राजनाथ
हम कहते डंके की चोट पर और सपा कहती दंगे की चोट पर सरकार बनेगी : राजनाथ सिंह
लखनऊ, रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘हम कहते हैं कि डंके की चोट पर हमारी सरकार बनेगी तो समाजवादी पार्टी कहती है कि दंगे की चोट पर हमारी सरकार बनेगी।’’
चुनाव17चुनाव उप्र मतदान
तीसरे चरण की 59 सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त, रविवार को होगा मतदान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया और यहां रविवार को मतदान होगा।
प्रादे94मप्र व्यापमं नामकरण
मप्र के कुख्यात रहे व्यापमं का नाम दूसरी बार बदला, अब कर्मचारी चयन बोर्ड नाम होगा
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का नाम बदल कर कर्मचारी चयन बोर्ड करने का निर्णय लिया है। इसे पहले मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल या व्यापमं के नाम से भी जाना जाता था, जो कि चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटालों की वजह से खासा कुख्यात हो गया था।
प्रादे90टीएमसी लीड अभिषेक
अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर टीएमसी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक नयी पदाधिकारी समिति का गठन करते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रादे88महाराष्ट्र लीड मोदी
प्रधानमंत्री ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को जल्द पूरा करने पर दिया जोर
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को जल्द पूरा करने पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार का ध्यान वित्तीय राजधानी में 21वीं सदी के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पर है।
वि28रूस यूक्रेन परमाणु लीड अभ्यास
यूक्रेन गतिरोध के बीच रूस बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास करेगा
मास्को, रूसी सेना ने शुक्रवार को अपने सामरिक परमाणु बलों के बड़े पैमाने पर अभ्यास की घोषणा की। यह घोषणा पश्चिम की आशंका के बीच की गयी है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।
वि23पाकिस्तान भारत समझौता लीड समन
समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट की 15वीं बरसी पर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट के षडयंत्रकारियों को न्याय दिलाने में भारत सरकार की ‘नाकामी’ पर अपनी ‘गंभीर निराशा’ जताने के लिए शुक्रवार को यहां भारतीय मिशन के प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया।
अर्थ48मुद्रास्फीति कृषि ग्रामीण
कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए जनवरी में खुदरा महंगाई बढ़ी
नयी दिल्ली, कुछ खाद्य उत्पादों की कीमतें बढ़ने से जनवरी में कृषि कामगारों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर बढ़कर क्रमशः 5.49 प्रतिशत और 5.74 प्रतिशत हो गई।
अर्थ44सेबी जी एंटरटेनमेंट
सेबी ने भेदिया कारोबार मामले में जी एंटरटेनमेंट की दस इकाइयों पर लगा प्रतिबंध हटाया
नयी दिल्ली, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने भेदिया कारोबार मामले में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की दस इकाइयों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है।
खेल28खेल भारत लीड पारी
कोहली और पंत के अर्धशतक, भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर
कोलकाता, विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पांच विकेट पर 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
खेल24खेल भारत टीम चयन
कोहली ले सकते हैं विश्राम, जडेजा वापसी के लिये तैयार
नयी दिल्ली, रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जाएगा जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को मोहाली में अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले विश्राम दिया जा सकता है।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.