scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशTMC नेता मुकुल रॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक—‘सामाजिक सेवा के प्रयास हमेशा याद रहेंगे’

TMC नेता मुकुल रॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक—‘सामाजिक सेवा के प्रयास हमेशा याद रहेंगे’

टीएमसी के नेता मुकुल रॉय का निधन कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुआ. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.

Text Size:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक जताया है.

उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के लिए उनके समर्पित प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका विशाल राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

टीएमसी के नेता मुकुल रॉय का निधन कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुआ. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे और पार्टी में उन्हें काफी सम्मान मिला. वहीं सुवेंदु अधिकारी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

मुकुल रॉय बीजेपी और टीएमसी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे. वे टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे.

2017 में बीजेपी में शामिल हुए, लेकिन 2021 में ममता बनर्जी के फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद दोबारा टीएमसी में लौट गए थे.

वह राज्यसभा सांसद और रेल मंत्री भी रह चुके थे.

share & View comments