scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशतिहाड़ के महानिदेशक को जेल अधिकारियों के कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने का आदेश

तिहाड़ के महानिदेशक को जेल अधिकारियों के कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने का आदेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ के अंदर हत्यारोपी पर कथित हमले की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जेल के महानिदेशक (डीजी) को वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश एक विचाराधीन कैदी मोनू की शिकायत पर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस साल 27 मार्च और 31 मई को दो बार जेल के कुछ अधिकारियों ने उसे अपने कार्यालयों में बुरी तरह पीटा।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनू अग्निहोत्री ने कहा, ‘इस आदेश के तहत, मैं तिहाड़ जेल के महानिदेशक को अधीक्षक और उपाधीक्षक कार्यालयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और जेल के अन्य हिस्सों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को नियमों/प्रक्रियाओं के अनुसार सुरक्षित रखने का निर्देश देता हूं।’

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments