scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशछत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ प्राणी उद्यान में बीमारी के बाद बाघ की मौत

छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ प्राणी उद्यान में बीमारी के बाद बाघ की मौत

Text Size:

छत्रपति संभाजीनगर, 30 अक्टूबर (भाषा) छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ प्राणी उद्यान में बीमारी के कारण 17 वर्षीय बाघ की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ नाम का यह बाघ पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त भोजन नहीं कर रहा था। उसे एक सप्ताह से पाचन संबंधी समस्याएं भी थीं।

प्राणी उद्यान में सिद्धार्थ का इलाज चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को उसने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में बाघ का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि 14 एकड़ में फैले इस प्राणी उद्यान में बाघ, सांप, हिरण, नीलगाय, पक्षी, बंदर और कई अन्य जानवर हैं।

भाषा तान्या माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments