scorecardresearch
Sunday, 3 May, 2026
होमदेशपुणे में पिकनिक मनाने के दौरान नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

पुणे में पिकनिक मनाने के दौरान नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

Text Size:

पुणे, तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को पवना नदी के पास पिकनिक मनाने आए युवाओं के एक समूह में से तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सात युवकों का एक समूह रविवार को अपराह्न में मावल तहसील के ठुगांव के पास नदी किनारे गया था।

लोनावला (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने कहा, “सात युवकों में से तीन युवक नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और एक भंवर में फंसकर डूब गए। उनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान अश्विन भालेराव (18), अयान शेख और प्रथमेश शिंदे (21) के रूप में हुई है, जो क्रमशः पुणे के येरवडा, हडपसर और सैय्यदवाड़ी के निवासी थे।

इससे पहले, दो दिन पहले मावल तहसील के जाधववाड़ी बांध में सेल्फी लेने के दौरान तीन अन्य युवकों की डूबने से मौत हो गई थी।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments