scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशझारखंड के चतरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

झारखंड के चतरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

Text Size:

चतरा, 20 मार्च (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पत्थलगड्डा अंचल अधिकारी उदल राम ने बताया कि बंदरचुआ गांव में शमा परवीन (35) महुआ फूल चुनने गई थीं, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी और 55 वर्षीय भाभी घायल हो गईं। दोनों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बिजली गिरने से जेहरा गांव में कल्याणी देवी (22) और पूनम देवी (25) नामक दो बहनों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे दोनों घर के बाहर बैठी थीं और पास के पेड़ पर बिजली गिर गई।

उन्होंने बताया कि पूनम देवी के पति संजय भुइयां भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments