scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशविंध्याचल दर्शन करने गये अंबेडकर नगर के तीन किशोरों की गंगा नदी में डूबने से मौत

विंध्याचल दर्शन करने गये अंबेडकर नगर के तीन किशोरों की गंगा नदी में डूबने से मौत

Text Size:

मिर्जापुर (उप्र), 13 जून (भाषा) मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के परशुराम घाट पर सोमवार को तीन किशोरों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अंबेडकर नगर जिले से विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए 11 लोगों का एक समूह आया था और इस समूह के तीन सदस्य शक्ति यादव (16), अमन (17) और वैभव यादव (16) दोपहर में नदी में नहाने के दौरान डूब गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय नाविकों/गोताखोरों की मदद से शाम तक तीनों किशोरों को नदी से बाहर निकालकर उन्‍हें अस्‍पताल भिजवाया, जहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments