scorecardresearch
Thursday, 29 October, 2026
होमदेशबीबीए के छात्र समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की

बीबीए के छात्र समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की

Text Size:

नोएडा, 29 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 में रहने वाले बीवीए के एक छात्र ने आज सुबह 19 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा दो और लोगों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले बीबीए छात्र की पहचान आदित्य अरोड़ा (21) के तौर पर हुयी है और वह गौर सिटी-2 में रहता था।

उन्होंने बताया कि आदित्य ने आज अपार्टमेंट की 19 वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसके परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले दिनू कुमार (21 वर्ष) ने मानसिक तनाव चलते के चलते बुधवार की रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि 30 साल के आस पास के युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में भेज दिया है, जहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments