scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशओडिशा के मयूरभंज और पुरी जिलों में तूफान से तीन लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज और पुरी जिलों में तूफान से तीन लोगों की मौत

Text Size:

बारीपदा/पुरी, 28 मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज और पुरी जिलों में नॉरवेस्टर तूफान से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे मयूरभंज जिला मुख्यालय बारीपदा में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब ये लोग मोटरसाइकिल से जा रहे। तूफान के कारण वे अपने वाहनों पर नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गए।’’

मृतकों की पहचान जिले के आसनयोदा के रामदास हंसदा और खुंटा क्षेत्र के नागेन मुर्मू के रूप में हुई है।

तीनों घायलों का इलाज बारीपदा जिला मुख्यालय में जारी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात जिले में आए तूफान के दौरान नारियल का पेड़ गिरने से पुरी के पिपिली पुलिस थाना क्षेत्र के अलीस गांव के जगन्नाथ बेहरा की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुरी जिले के कनास, डेलंगा और सत्यबाड़ी इलाकों में तेज हवाओं से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments