scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशपंजाब के संगरूर में नकली शराब पीने से तीन मजदूरों की मौत

पंजाब के संगरूर में नकली शराब पीने से तीन मजदूरों की मौत

Text Size:

चंडीगढ़, आठ अप्रैल (भाषा) पंजाब के संगरूर जिले में नकली शराब पीने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चमकौर सिंह, गुरमेल सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है, जो संगरूर जिले के नमोल गांव के रहने वाले हैं।

चीमा पुलिस थाने के उप-निरीक्षक लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह तीन मजदूरों की मौत की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments