scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशगोवा के मोरजिम समुद्र तट के पास नदी में नाव पलटने के बाद तीन मछुआरों को बचाया गया

गोवा के मोरजिम समुद्र तट के पास नदी में नाव पलटने के बाद तीन मछुआरों को बचाया गया

Text Size:

पणजी, नौ जुलाई (भाषा) उत्तरी गोवा में मोरजिम समुद्र तट के पास एक नदी में नाव पलटने के बाद तीन मछुआरों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नाव पलटने के बाद एक स्थानीय निवासी ने गोवा सरकार द्वारा ‘लाइफगार्ड’ और समुद्र तट सुरक्षा सेवाओं के लिए अनुबंधित एजेंसी को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर एक ‘जेट स्की’ भेजी गई और एजेंसी के कर्मियों ने दो मछुआरों को पानी से बाहर निकाला और तीसरे मछुआरे को साथ चल रही एक अन्य नाव पर सुरक्षित चढ़ा दिया गया।

गोवा में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने चरम पर है। तेज हवाओं, ऊंची लहरों और अशांत जल के कारण समुद्र में तैरना असुरक्षित है। मानसून के दौरान राज्य के समुद्र तटों पर तैराकी प्रतिबंधित रहती है। इसके साथ ही मछली पकड़ने पर प्रतिबंध भी लागू है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ‘दृष्टि मरीन’ ने मानसून के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए गोवा के प्रमुख समुद्र तटों, झरनों और चार अंतर्देशीय जलाशयों पर 450 से अधिक जीवनरक्षक और ‘बीच मार्शल’ तैनात किए हैं।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments