scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशतबला वादक जाकिर हुसैन के जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए तीन दिवसीय उत्सव

तबला वादक जाकिर हुसैन के जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए तीन दिवसीय उत्सव

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) ‘किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट’ (केएनएमए) यहां सुंदर नर्सरी में 27 मार्च से मशहूर तबलावादक के जीवन एवं विरासत का जश्न मनाने के लिए ‘‘उस्ताद जाकिर हुसैन: आगे का रास्ता’’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसके तहत विभिन्न मंचीय कला प्रदर्शन, फिल्म स्क्रीनिंग, परिसंवाद और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। इसमें उनके तीन करीबी संगीत सहयोगी – तबला वादक पंडित योगेश समसी, संगीत निर्देशक रंजीत बारोट और मृदंगम वादक अनंत आर. कृष्णन द्वारा तैयार की गयी प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही दयानिता सिंह की तस्वीरों की एक विशेष प्रदर्शनी भी होगी।

दयानिता ने हुसैन के मंच पर प्रस्तुति देते समय, परिवार के साथ और भारतीय शास्त्रीय संगीत के अन्य दिग्गज संगीतकारों के साथ चित्र लिए हैं।

केएनएमए की संस्थापक और अध्यक्ष किरण नादर ने कहा कि यह कार्यक्रम हुसैन की विरासत के कई आयामों को प्रतिबिंबित करेगा।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments