देवरिया (उप्र), सात जून (भाषा) देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली कुटी के पोखरे (छोटा तालाब) में मंगलवार को एक ही गांव के तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सुरौली गांव निवासी पीयूष (10), प्रवीण (9) और दीनदयाल (14) मंगलवार दोपहर में पैकौली के पवहारी महाराज के कुटी परिसर में स्थित पोखरे में स्नान करने के लिए गए थे।
उन्होंने बताया, “तीनों पोखरे में स्नान कर रहे थे, तभी उनमें से एक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख अन्य दोनों साथी उसे बचाने लगे लेकिन वे भी डूब गए और तीनों की मौत हो गई।”
पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.