scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशपिछले कुछ सालों में पूर्वोत्तर में उग्रवाद में काफी कमी: मानिक साहा

पिछले कुछ सालों में पूर्वोत्तर में उग्रवाद में काफी कमी: मानिक साहा

Text Size:

अगरतला, 21 दिसंबर (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने दावा किया है कि पिछले कुछ सालों में पूर्वोत्तर में उग्रवादी गतिविधियां काफी कम हुई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘पूर्वोन्मुख नीति’ के तहत इस क्षेत्र में कई विकास कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने मंगलवार को उनाकोटि जिले के कुमारघाट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों की सक्रिय भूमिका के चलते उग्रवाद काफी घट गया है।

साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और प्रगति की चाह में इस क्षेत्र के आठों राज्यों को एकसूत्र में पिरोया है।

उन्होंने कहा कि अगरतला (त्रिपुरा की राजधानी) और बांग्लादेश के चटगांव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने के लिए वह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निरंतर संपर्क में हैं।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments