scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगोदावरी नदी में पानी की मात्रा 15 लाख क्यूसेक हुई , चेतावनी जारी

गोदावरी नदी में पानी की मात्रा 15 लाख क्यूसेक हुई , चेतावनी जारी

Text Size:

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 13 जुलाई (भाषा) गोदावरी नदी में बाढ़ के कारण बुधवार सुबह पानी की मात्रा बढ़कर 15 लाख क्यूसेक हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने कहा कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ शाम तक यह और कम हो सकता है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए।’’

अल्लूरी सीताराम राजू, कोनासीमा और एलुरु जिलों की कई बस्तियों के करीब 10,000 लोग सरकार द्वारा खोले गए राहत शिविरों में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे पाएं।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments