scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री बताएं कि क्या वह शर्मा की टिप्पणी से सहमत हैं: प्रियंका

प्रधानमंत्री बताएं कि क्या वह शर्मा की टिप्पणी से सहमत हैं: प्रियंका

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की उस ‘अभद्र’ टिप्पणी से सहमत हैं जिससे न सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बल्कि देश के करोड़ो लोगों का अपमान हुआ है।

शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खरगे के लिए ‘पागल’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के प्रति जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है।’

उन्होंने कहा कि खरगे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं।

वाद्रा ने कहा, ‘वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के, बल्कि देश के दलितों व वंचितों के प्रबुद्ध प्रतिनिधि हैं। उनका अपमान करके भाजपा के मुख्यमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों का अपमान किया है।’

प्रियंका ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के सामने स्पष्ट करें, क्या वे करोड़ों भारतीयों के इस अपमान से सहमत हैं?’

भाषा हक सुरभि जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments