scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअसम के पुलिस उपमहानिरीक्षक का मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश

असम के पुलिस उपमहानिरीक्षक का मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश

Text Size:

गुवाहाटी, 23 जुलाई (भाषा) असम में पुलिस मुख्यालय के निकट एक इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) विवेक राज सिंह का मोबाइल फोन झपट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घटना उलुबरी में मजार रोड पर हुई जब सिंह सुबह की सैर के लिए निकले थे।

मजार रोड मध्य गुवाहाटी में पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूर स्थित है, जहां सिंह डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठते हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक आवास मजार रोड के किनारे स्थित हैं।

गुवाहाटी पुलिस के सहायक आयुक्त (पानबाजार) पृथ्वी राजखोवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यह घटना पलटनबाजार थाना क्षेत्र में हुई। हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

हालांकि, उन्होंने घटना का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया, जबकि कुछ ने स्वीकार किया कि यह पुलिस के लिए “शर्मिंदगी” की बात है।

पलटनबाजार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और मोबाइल झपटमारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

भाषा

जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments