scorecardresearch
रविवार, 1 जून, 2025
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments