scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक शहर का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। आईएमडी ने कहा कि आर्द्रता 70 प्रतिशत से 53 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 154 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments