scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब सात बजे 168 पर “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments