scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से. शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से. शनिवार को हल्की बारिश की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार का दिन गर्म और उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में बादल छाये रहेंगे। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को शहर का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि आर्द्रता 56 प्रतिशत से 68 प्रतिशत के बीच रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में था।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments