scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबंगाल विधान सभा चुनाव में वाम मोर्चा 252 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा

बंगाल विधान सभा चुनाव में वाम मोर्चा 252 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा

Text Size:

कोलकाता, एक अप्रैल (भाषा) वाम मोर्चा ने बुधवार को घोषणा की कि उसने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के साथ सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया है।

वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस ने एक बयान में कहा कि सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, आईएसएफ 30 सीट पर चुनाव लड़ेगा और भाकपा (माले) लिबरेशन आठ विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगा।

उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा राज्य की 294 सीट में से 252 सीट पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 195 सीट पर, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक 23 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और आरएसपी 16-16 सीट पर और आरसीपीआई और मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

भाषा अमित रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments