scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशनमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित

नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) त्वरित चार्जिंग केंद्र शुरू किया है।

एक बयान के अनुसार, नवस्थापित सुविधा इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को उन्नत तेज चार्जिंग सेवाएं प्रदान करेगी और इसका उद्देश्य स्वच्छ गतिशीलता को बढ़ावा देना और साथ ही क्षेत्र में यात्रियों के लिए सुविधा में सुधार करना है।

इसमें बताया गया है कि चार्जिंग स्टेशन में 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग इकाई लगी हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 480 किलोवाट है, जिससे एक साथ 10 वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि यहा लगभग 30 मिनट में चार पहिया वाहनों को करीब 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

भारी वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि उपयोगकर्ता ‘इलेक्ट्रीफाई’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण के बाद स्लॉट बुकिंग, वास्तविक समय में निगरानी और डिजिटल भुगतान सहित चार्जिंग प्रक्रिया को ऐप के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments