scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशसरकार के पास कोई नीति, समाधान और राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं: कांग्रेस

सरकार के पास कोई नीति, समाधान और राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि इस सरकार के पास नीति, दृष्टि, समाधान और राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि वंचित वर्गों के लिए कोई सहायता नहीं दी गई तथा किसानों की भी उपेक्षा हुई है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के पास अब नए विचारों की कमी दिखती है। बजट-2026 भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं देता। “मिशन मोड” अब “चैलेंज रूट” बन गया है। “सुधार एक्सप्रेस” शायद ही कभी किसी “सुधार” जंक्शन पर रुकती है।’’

उन्होंने दावा किया कि अब कोई नीति-दृष्टि नहीं है और कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अन्नदाता किसान आज भी सार्थक कल्याणकारी समर्थन या आय सुरक्षा योजना का इंतज़ार कर रहे हैं। असमानता ब्रिटिश राज के दौर से भी आगे निकल चुकी है, लेकिन बजट में इसका ज़िक्र तक नहीं है और न ही एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कोई सहायता दी गई है।’’

खरगे के अनुसार, वित्त आयोग की सिफारिशों का और अध्ययन करना होगा, लेकिन वे भी गंभीर वित्तीय दबाव में चल रही राज्य सरकारों को कोई राहत देती नहीं दिखतीं तथा संघवाद इसकी बलि बन गया है।

उन्होंने कई अन्य बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह बजट कोई समाधान नहीं देता। नीति के अभाव को छिपाने के लिए इसमें नारा तक नहीं है।’’

भाषा हक हक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments