scorecardresearch
Saturday, 23 May, 2026
होमदेशभाजपा की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भाजपा की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Text Size:

जयपुर, 23 मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम है।

वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जयपुर शहर जिला प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि आज देश में विकास की राजनीति तुष्टिकरण की राजनीति पर भारी पड़ रही है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प देशभर में साकार हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ रहा है, जो कि राष्ट्र प्रथम की नीति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार में राज्य के गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। हर घर नल से जल, गरीबों को पक्का मकान, किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन उपलब्धियों को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही भाजपा का लक्ष्य है।

शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से काम करें।

भाषा पृथ्वी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments