scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, कंपनी प्रतिनिधि की मौत

गुरुग्राम में थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, कंपनी प्रतिनिधि की मौत

Text Size:

गुरुग्राम, 15 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर 49 में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में थार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

उसने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी प्रवीण कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-71 में रहता था और वह सेक्टर-49 स्थित ओमैक्स मॉल में ‘डोमिनोज पिज्जा’ में कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी पार्टनर) के तौर पर काम करता था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को वह करीब ढाई बजे ड्यूटी के दौरान मोटरसाइकिल से दुकान लौट रहा था, तभी सेक्टर-49 स्थित ‘स्पेस आई-टेक पार्क’ के पास एक थार ने उसके वाहन को टक्कर मार दी।

उसने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा

प्रचेता खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments