scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशठाणे: मंदिर की दान पेटी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

ठाणे: मंदिर की दान पेटी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Text Size:

ठाणे, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक मंदिर में कथित तौर पर सेंध लगाई और लगभग 10,000 रुपये से भरी दान पेटी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बाजारपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के कल्याण क्षेत्र के श्री बाल मित्र गणेश मंडल के कासरहाट वैश्य मंदिर में हुई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मंदिर परिसर में घुसे और भगवान के सामने रखी इस्पात की ‘हुंडी’ (दान पेटी) चुरा ली, जिसमें भक्तों द्वारा चढ़ाए गए लगभग 10,000 रुपये थे।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी रात के समय मंदिर परिसर में घुसे और शनिवार सुबह मंदिर खुलने से पहले दान पेटी लेकर फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर बाजारपेठ पुलिस ने रविवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments