scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस दुर्घटना में दस यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस दुर्घटना में दस यात्री घायल

Text Size:

बिलासपुर, 28 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से खेतों में जा गिरी, जिससे दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में 25 यात्री सवार थे, जो बिलासपुर से धर्मशाला जा रही थी।

उन्होंने कहा कि जैसे ही बस गंडालवी के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments