scorecardresearch
Saturday, 23 May, 2026
होमदेशदस घुसपैठियों को असम में प्रवेश करने से रोका गया: हिमंत

दस घुसपैठियों को असम में प्रवेश करने से रोका गया: हिमंत

Text Size:

गुवाहाटी, 23 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को बताया कि बांग्लादेश से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 10 घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम पुलिस के संयुक्त प्रयास से रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि असम को सुरक्षित रखने के लिए पहचान और रोकथाम बेहद जरूरी है।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारी सीमा पर सख्त निगरानी जारी है। असम पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर शनिवार तड़के 10 घुसपैठियों की पहचान की और उन्हें असम में प्रवेश करने से रोक दिया।”

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह घटना किस जिले में हुई।

राज्य सरकार बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और पड़ोसी देश के साथ लगी सीमा पर घुसपैठियों को वापस भेज रही है।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments