scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशतेलंगाना: पति की हत्या करने के आरोप में महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया

तेलंगाना: पति की हत्या करने के आरोप में महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया

Text Size:

हैदराबाद, आठ जुलाई (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में एक महिला और उसके प्रेमी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पति की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में दोनों पुरुषों ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में शव को जला दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला मल्लानी सत्यवती (47) ने पिछले साल नवंबर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कारोबारी पति पेंटेश (57) लापता हैं।

एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार काफी प्रयासों के बावजूद यह मामला सुलझ नहीं पाया और विस्तृत जांच के लिए इसे एक पुलिस उपनिरीक्षक को सौंप दिया गया।

इसके अनुसार जांच के दौरान, जब पुलिस ने फोन कॉल की जांच की तो बुधवार सुबह महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद हत्या से संबंधित धारा भी जोड़ दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार इसके अलावा, महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, उसने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य कारोबारी मधुसूदन रेड्डी के साथ अवैध संबंध था और दोनों ने उसके पति की संपत्ति हासिल करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी।

भाषा

देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments