हैदराबाद, छह नवंबर (भाषा) तेलंगाना की एक छात्रा अमेरिका में लापता हो गई है, जिसकी वजह से नलगोंडा जिले में रहने वाले उसके माता-पिता चिंतित हैं।
छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने पर चिंता जताते हुए राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री के. वी. रेड्डी ने बोस्टन में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस विभाग से उसे तलाशने में मदद करने का आग्रह किया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”तेलंगाना के नलगोंडा की रहने वाली और यूएमएएस बोस्टन में पढ़ाई कर रही छात्रा सुश्री श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने की खबर से बेहद चिंतित हूं।”
श्रीजा के पिता वाई. रेड्डी के मुताबिक, वह दो नवंबर से लापता है, उसने डेढ़ साल पहले इस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था।
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 23 वर्षीय श्रीजा कॉलेज से लौटने के बाद टहलने गई थी और लापता हो गई।
उन्होंने कहा कि उसका फोन भी बंद है।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.