scorecardresearch
Friday, 2 October, 2026
होमदेशतेलंगाना: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

तेलंगाना: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

हैदराबाद, एक अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बीएससी (नर्सिंग) की 18 वर्षीय छात्रा की हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता 22 सितंबर को वंगननापालेम गांव स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शुरुआत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की हत्या की गई थी जिसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) लगाई गई।

भाषा राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments