scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशतेलंगाना की राज्यपाल ने महिला सैन्य अधिकारियों के नौकायन अभियान को हरी झंडी दिखाई

तेलंगाना की राज्यपाल ने महिला सैन्य अधिकारियों के नौकायन अभियान को हरी झंडी दिखाई

Text Size:

चेन्नई, 15 फरवरी (भाषा) तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को थल सेना की महिला अधिकारियों के पहले नौकायन अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक रक्षा विज्ञप्ति में यहां बताया गया है कि नौकायन अभियान का विशाखापत्तनम पहुंचने और फिर यहा वापसी का कार्यक्रम है।

तमिलिसाई सौंदरराजन ने पहली बार इस तरह के आयोजन के लिए मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (एमसीईएमई), सिकंदराबाद सहित विभिन्न संबंधित संस्थानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह थल सेना में महिला अधिकारियों की ताकत और जोश को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का एक खेल के तौर पर नौकायन पर खासा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही ‘इस महान देश की महिलाओं और हमारे सशस्त्र बलों’ पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लड़कियां सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगी।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments