scorecardresearch
Sunday, 20 September, 2026
होमदेशतेलंगाना: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से डॉक्टर की मौत

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से डॉक्टर की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 20 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में रविवार को सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने से 50 वर्षीय डॉक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा हैदराबाद-खम्मम राजमार्ग पर पिल्ललामर्री फ्लाईओवर के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुआ।

डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में चालक की सीट पर एक जला हुआ शव मिला। पास के टोल गेट से मिली जानकारी और वाहन के अस्थायी पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई, जो खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन के तौर पर कार्यरत थे।’’

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार से मिलने के लिए खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments