scorecardresearch
Monday, 27 July, 2026
होमदेशतमिलनाडु : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर स्कूली छात्रा की गर्दन पर चाकू से हमला

तमिलनाडु : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर स्कूली छात्रा की गर्दन पर चाकू से हमला

Text Size:

चिदंबरम (तमिलनाडु), 27 जुलाई (भाषा) प्रेम प्रस्ताव कई बार ठुकराने पर एक युवक ने 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को कुड्डालोर जिले के कीझामूंगिलाडी गांव स्थित पीड़िता के घर पर हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अयप्पन के रूप में हुई है। वह छात्रा के घर बिजली मरम्मत का काम करने आता था और इसी दौरान वह 11वीं कक्षा की छात्रा के प्रति आकर्षित हो गया।

अधिकारी ने बताया कि उसने कई बार नाबालिग छात्रा के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्रा हर बार उसे ठुकराती रही।

पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां कपड़े की एक दुकान पर काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। इसका फायदा उठाकर अयप्पन रविवार को उस समय घर में घुस गया, जब किशोरी घर पर अकेली थी। छात्रा ने एक बार फिर उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने चाकू से लड़की की गर्दन पर तेजी से वार किया और मौके से फरार हो गया।

किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और एंबुलेंस बुलवाई। उसे चिदंबरम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

चिदंबरम तालुक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

भाषा तान्या माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments