चेन्नई, 30 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने मजबूत ‘अल नीनो’ के संभावित प्रभावों की वैज्ञानिक आधार पर निगरानी एवं आकलन करने तथा उपयुक्त एहतियाती एवं आपदा प्रबंधन उपाय सुझाने के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति गठित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
समिति में जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, तटीय संसाधन प्रबंधन और शहरी बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं।
यह कदम राजस्व प्रशासन के अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त की उस चेतावनी के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया था कि 2026 में भीषण ‘अल नीनो’ विकसित होने की आशंका बहुत अधिक है।
भाषा
सिम्मी गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.