scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमेघालय में एनपीपी के साथ विलय के लिए बातचीत जारी : पीडीएफ नेता

मेघालय में एनपीपी के साथ विलय के लिए बातचीत जारी : पीडीएफ नेता

Text Size:

शिलांग, 13 अप्रैल (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के एक नेता ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोहियांग विधानसभा सीट के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी पीडीएफ का एनपीपी के साथ विलय करने के लिए बातचीत चल रही है।

सोहियांग विधानसभा सीट पर चुनाव फरवरी में स्थगित कर दिया गया था।

अभी, पीडीएफ के विधानसभा में दो विधायक-बेंटीडोर लिंगदोह और गेविन एम माइलीम हैं।

पीडीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष लिंगदोह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एनपीपी के साथ विलय को लेकर बातचीत चल रही है। हम उचित समय पर फैसला करेंगे।’’

यदि यह विलय होता है, तो मौजूदा 59 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा नीत नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सदस्यों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी।

सत्तारूढ़ गठबंधन के घटकों में संगमा की एनपीपी और पीडीएफ के अलावा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी शामिल हैं।

राज्य में 59 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य के पूर्व गृह मंत्री और यूडीपी उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियांग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments