scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमरिपोर्टगोरखपुर में सीएम योगी सख्त, जमीन विवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर में सीएम योगी सख्त, जमीन विवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में 200 लोगों की सुनी समस्याएं, अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण विशेष टीम बनाकर तेजी से किया जाए. उन्होंने कहा कि जमीन का मालिकाना हक वास्तविक स्वामी को ही मिलना चाहिए और अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए.

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी. भूमि विवाद के मामलों में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सा से जुड़ी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर मदद सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने पुलिस से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए.

share & View comments